Latest Updates

Friday, 5 May 2017

सपा में दरार : समाजवादी सेक्‍युलर मोर्चा नाम से नई पार्टी बनाएंगे शिवपाल, मुलायम सिंह यादव होंगे अध्‍यक्ष

Samajwadi Secular Morcha


लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की करारी हार के बाद आखिरकार समाजवादी पार्टी टूट ही गई. शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा नाम से नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस नई पार्टी के अध्यक्ष सपा के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव होंगे.

सपा में दरार : समाजवादी सेक्‍युलर मोर्चा नाम से नई पार्टी बनाएंगे शिवपाल, मुलायम सिंह यादव होंगे अध्‍यक्ष, Samajwadi secular morcha


इस मौके पर शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी के सम्‍मान के लिए नई पार्टी का गठन कर रहा हूं. अभी दो रोज पहले उन्‍होंने इटावा में इसके संकेत भी दिए थे. हालांकि उस दौरान उन्‍होंने सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव से कहा था कि वह इस पद को छोड़ दें और मुलायम सिंह यादव को राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष की कुर्सी सौंप दें.

उल्‍लेखनीय है कि यूपी चुनावों के बाद से इटावा के जसवंतनगर से विधायक और सपा के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष शिवपाल यादव लगातार अखिलेश और पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव पर निशाना साध रहे थे. शिवपाल शुक्रवार को पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात करने इटावा पहुंचे. उसके बाद अपने बहनोई डॉ. अजंट सिंह के घर मीडिया से मुलाकात कर नई पार्टी बनाने का बड़ा बयान दे दिया।


दो दिन पहले ही शिवपाल ने इटावा में अपने चचेरे भाई रामगोपाल यादव पर हमला बोला था और उन्हें शकुनि तक कह डाला था. इससे ठीक चार दिन पहले मीडिया के सवालों और शिवपाल के बयानों से भड़क कर रामगोपाल ने कहा था कि शिवपाल यादव बेकार की बातें करते हैं. उन्होंने पार्टी का संविधान नहीं पढ़ा है. पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है. शिवपाल तो अभी तक सदस्य भी नहीं बने हैं. 

No comments:

Post a Comment