Latest Updates

Saturday, 22 April 2017

पाकिस्तान के कराची में छिपा है अल-जवाहिरी, आईएसआई ने दी है पनाह: अमेरिकी मीडिया

कराची में छिपा है अल-जवाहिरी, आईएसआई ने दी है पनाह: अमेरिकी मीडिया


वॉशिंगटन : दुनिया के खूंखार आतंकवादियों में से एक और अल-कायदा का नेता आयमान अल-जवाहिरी कराची में छिपा है और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की उसे संरक्षण प्राप्त है. अमेरिकी मीडिया 'न्यूजवीक' ने अपनी एक रिपोर्ट में यह दावा किया है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अल-कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन ऐबटाबाद में जहां मारा गया था, उस जगह से ऐसी सामग्रिया मिली थीं जिससे संकेत मिलता है कि जवाहिरी के छिपने के लिए यह एक मुफीद जगह होगी. जवाहिरी ओसामा बिन लादेन का उत्तराधिकारी है.

Al Zawahari in Pakistan, पाकिस्तान के कराची में छिपा है अल-जवाहिरी, आईएसआई ने दी है पनाह: अमेरिकी मीडिया


आधिकारिक सूत्रों पर आधारित है ‘न्यूजवीक’ की रिपोर्ट


‘न्यूजवीक’ ने अपनी खोजी रिपोर्ट में दावा किया है कि उसकी सूचना कई आधिकारिक सूत्रों पर आधारित है

रिपोर्ट में ‘न्यूजवीक’ ने कहा, ‘साल 2001 में अमेरिकी सुरक्षा बलों की ओर से अल-कायदा को अफगानिस्तान से खदेड़ने के बाद से पाकिस्तान की आईएसआई अल-जवाहिरी, जो प्रशिक्षित सर्जन हैं, को बचा रही है.’ ‘न्यूजवीक’ के मुताबिक, आज उसका संभावित ठिकाना, वे कहते हैं कि कराची है, जो अरब सागर के किनारे बसा शहर है, जिसकी आबादी 2.6 करोड़ है.’ पिछले कई सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि अल-कायदा प्रमुख के छुपने के ठिकाने के बारे में कोई खबरिया रिपोर्ट आई है. जवाहिरी ओसामा बिन लादेन का उत्तराधिकारी है.

कराची जवाहिरी के छिपने के लिए मुफीद जगह



सीआईए के शीर्ष अधिकारियों में से एक रहे ब्रूस राइडेल ने पत्रिका को बताया, हर चीज की तरह उसके ठिकाने के बारे में भी कोई सबूत नहीं है. राइडेल पिछले चार अमेरिकी राष्ट्रपतियों के साथ दक्षिण एशिया और मध्य पूर्व मामलों के शीर्ष सलाहकार के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने कहा, ऐबटाबाद (पाकिस्तान), जहां लादेन मारा गया था, में पाई गई कुछ सामग्री सहित कुछ अच्छे-खासे संकेत हैं. यह छुपने के लिए एक तार्किक जगह होगी, जहां वह काफी सहज महसूस करेगा कि अमेरिकी वहां नहीं आ सकते और उसे नहीं पकड़ सकते. राइडेल ने पत्रिका को बताया कि कराची अमेरिका की ओर से वैसी छापेमारी करने के लिए एक बहुत मुश्किल जगह होगी कि वह दो मई 2011 जैसी कार्रवाई कर सके. इसी कार्रवाई में लादेन मारा गया था.

No comments:

Post a Comment